छत्तीसगढ़
Trending

जनता की सुविधा के लिए स्काई वॉक का निर्माण जरूरी, टेंडर के बाद काम तेज गति से होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

कांग्रेस सरकार ने राजनीति करने के उद्देश्य से रोका स्काई वॉक का निर्माण कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कहा कि, राजधानी रायपुर में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए स्काई वॉक की योजना बनी थी, बहुत बड़े पैमाने पर काम हो चुका था, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने राजनीति करने की उद्देश्य से स्काई वॉक के काम को रोक कर जनता को इसके लाभ से वंचित कर दिया।

श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने जांच कमेटी बनाई थी, और उनकी ही कमेटी ने रिपोर्ट में कहा कि स्काई वॉक को बनाया जाना चाहिए। स्काई वॉक नहीं बनने के लिए कांग्रेस पूरी तरह दोषी है। वहीं हमारी सरकार बनने के बाद स्काई वॉक के कार्य को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इसके लिए टेंडर लगातार जारी किए गए। अब 37.75 करोड़ रुपए के टेंडर की मंजूरी हो गई है, अब काम तेजी से आगे बढ़ेगा। कार्य की लगातार समीक्षा करेंगे, ताकि काम आगे बढ़ सकें।

श्री साव ने कहा कि, साय सरकार पेंशनर्स के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता में तीन फीसदी की वृद्धि की है। इससे डेढ़ लाख से अधिक पेंशनर्स और उनके परिजनों को लाभ होगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper