लाइफ स्टाइल
Trending

Benefits Of Eating Mango: गर्मियों में हर रोज खाएं आम, दूर होंगी कई समस्याएं

गर्मियों का सीजन आते ही लोगों को आम का इंतजार होने लगता है कि कितनी जल्दी पके हुए सुंदर और मीठे आम खाने को मिले, आम का फल स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. आम खाने से शरीर की कई समस्यायें दूर होती है तो गर्मियों में हर किसी को आम का सेवन करना चाहिए आइये यहां जाने आम खाने से होने वाले फायदे.
वजन कम होता है- मोटापा कम करने के लिए भी आम एक अच्छा उपाय है आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं आम खाने के बाद भूख कम लगती है, जिससे ओवर ईटिंग का खतरा कम हो जाता है.

स्मरण शक्ति बढ़ती है- जिन लोगों को भूलने की बीमारी हो उन्हें आम का सेवन करना चाहिए इसमें पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व स्मरण शक्ति को बढ़ाने में उत्प्रेरक की तरह काम करता है. साथ ही इससे रक्त कोशिकाएं भी सक्रिय होती हैं इसीलिए गर्भवती महिलाओं को आम खाने की सलाह दी जाती है.
रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है- अगर आपकी प्रतिरोधक क्षमता कम है तो आम का सेवन करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है.
त्वचा अच्छी होती है- आम के गुदे का पैक लगाने या फिर उसे चेहरे पर मलने से चेहरे पर निखार आता है और विटामिन सी संक्रमण से भी बचाव करता है.
पाचन क्रिया ठीक होती है- आम में ऐसे कई एंजाइम्स होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं इससे भोजन जल्दी पच जाता है. साथ ही इसमें उपस्थित साइर्टिक एसिड, टरटैरिक एसिड शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाए रखता है.
कैंसर से बचाव होता है- आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे ऐसे कई तत्व होते हैं जो कैंसर से बचाव करने में मददगार होते हैं.

आंखों के लिए फायदेमंद
आम शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ आंख संबंधित बीमारियों के खतरे को भी कम करता हैं। आम खाने से कॉर्निया भी लंबे समय तक हेल्दी रहती है।

मेमोरी बढ़ाने में मददगार
गर्मियों में आम अधिकतर लोगों का फेवरेट होता है। इसको खाने से मेमोरी भी तेज होती है। जी हां, अगर आप चीजें रखतर भूल जाते है, तो आम खाने से ये समस्या दूर हो सकती है। आम में मौजूद ग्लूटामिन एसिड मेमोरी को बढ़ाते है और याददाशत को भी तेज करते हैं।

आम खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper