RADA
छत्तीसगढ़

Raipur news : निगम ने इन तीन पर्व पर मांस बिक्री पर किया बैन

निगम ने इन तीन पर्व पर मांस बिक्री पर किया बैन

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में चेटीचंड पर्व 10 अप्रेल 2024 बुधवार, रामनवमी पर्व 17 अप्रेल 2024 बुधवार, महावीर जयंती पर्व दिनांक 21 अप्रेल 2024 रविवार को मांस बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी । इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से चेटीचंड पर्व दिनांक 10 अप्रेल 2024 बुधवार, रामनवमी पर्व 17 अप्रेल 2024 बुधवार, महावीर जयंती पर्व 21 अप्रेल 2024 रविवार को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया गया है। चेटीचंड पर्व 10 अप्रेल 2024 बुधवार, रामनवमी पर्व दिनांक 17 अप्रेल 2024 बुधवार, महावीर जयंती पर्ब दिनांक 21 अप्रेल 2024 रविवार को किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाये जाने पर मांस जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। चेटीचंड पर्व 10 अप्रेल 2024 बुधवार, रामनवमी पर्व 17 अप्रेल 2024 बुधवार, महावीर जयंती पर्व 21 अप्रेल 2024 रविवार को नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, सहायक जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस बिक्री पर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रतिबन्ध आदेश का परिपालन सुनिश्चित करवाने अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत पर्यवेक्षण करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका