छत्तीसगढ़

निगम आयुक्त ने गौठान का किया निरीक्षण, विस्तार के दिये निर्देश

निगम आयुक्त ने गौठान का किया निरीक्षण, विस्तार के दिये निर्देश

रायपुर – विगत दिनों नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम जोन क्रमांक 9 के तहत फुण्डहर गौठान की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन की गौ वंश हितकारी मंशा के अनुरूप उसके संभावित विस्तार की दृष्टि से किया. आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने उपायुक्त श्री ए. के. हालदार, जोन 9 जोन कमिश्नर पाण्डेय, जोन 6 जोन कमिश्नर् रमेश जायसवाल, जोन 9 कार्यपालन अभियंता के. के. शर्मा संजय वर्मा, सहायक अभियंता  अंशुल शर्मा,स्वच्छता पर्यवेक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में किया. आयुक्त ने फुण्डहर गौठान में गौवंश के लिए पानी चारा, सफाई की व्यवस्था को देखा. जोन 9 जोन कमिश्नर ने आयुक्त को बताया कि फुण्डहर गौठान में वर्तमान में लगभग 225 गौवंश के मवेशीगण निवासरत हैँ. आयुक्त ने जोन 9 जोन कमिश्नर को फुंण्डहर गौठान का गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण की दृष्टि से राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन की गौवंश हितकारी मंशा के अनुरूप गौठान का सर्वे करवाकर शीघ्र उसके विस्तार के सम्बन्ध में सीएसआर मद के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार करवाकर भेजा जाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका