
निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने अधिकारियों की बैठक ली
देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर उनकी जीवनी की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने दिए निर्देश
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम संस्कृत, पर्यटन एवं मनोरंजन और विरासत संरक्षण विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने नगर निगम संस्कृति विभाग के अधिकारियों को निगम मुख्यालय भवन के संस्कृति विभाग अध्यक्ष कक्ष में बुलाकर बैठक ली और राज्य शासन के आदेशानुसार नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के माध्यम से देवी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी को आमजनों तक पहुंचाने विविध सकारात्मक गतिविधियां करने परिचय के बारे में लोगो रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शहीदों, महापुरुषों, वीरांगनाओं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सभी मूर्तियों, प्रतिमाओं की आवश्यक मरम्मत करने, संरक्षण करने, सम्मान करने के लिये आवश्यक कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिए हैँ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी ने अधिकारियों को राज्य शासन के आदेशानुसार देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती के अवसर पर महान शिव भक्तिनी, समाज सुधारक, कुशल प्रशासिका, पुण्यश्लोक की जीवनी से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने सभी नगरवासियों तक उनकी जीवनी की जानकारी अधिकाधिक संख्या में पहुंचाने सभी जोनों के माध्यम से आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही करने और 31 मई 2025 तक प्रतिदिन नगर निगम रायपुर के क्षेत्र में विविध सकारात्मक गतिविधियाँ करने के निर्देश दिए हैँ।

