RADA
छत्तीसगढ़

भिलाई सुपेला से अन्यत्र बनेगा निगम मुख्यालय, नेहरू नगर और वैशाली नगर जोन कार्यालय भी होंगे स्थानांतरित

भिलाई सुपेला से अन्यत्र बनेगा निगम मुख्यालय, नेहरू नगर और वैशाली नगर जोन कार्यालय भी होंगे स्थानांतरित

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई मुख्यालय सहित नेहरू नगर जोन 1 और वैशाली नगर का जोन 2 कार्यालय बहुत जल्द दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आज राज्य शासन से चर्चा कर 25 करोड़ का प्रस्ताव बनाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


आपको बता दें कि नगर निगम के जोन-1 कार्यालय नेहरू नगर भवन में ही पोस्ट आफिस सहित शासन के अन्य कार्यालय भी संचालित हो रहे हैं। यह भवन अब जर्जर हो चुका है जबकि वैशाली नगर स्थित जोन-2 कार्यालय जिस स्थान पर संचालित है वहीं एक बड़ा मैदान होने से उसका समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।
वैशाली नगर विधायक रिकेश ने कहा कि वर्तमान समय में निगम मुख्यालय और जोन के दोनों कार्यालय जिस भवन में संचालित हो रहे हैं, बहुत जल्द उसे डिस्मेंटल कर सभी कार्यालय को अलग-अलग स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।
श्री सेन ने बताया कि निगम मुख्यालय और जोन-1 कार्यालय कोसा नगर गोठान के समीप वाहन शाखा के आस पास बनाए जाने का प्रस्ताव मैंने भेजा है साथ ही जोन-2 कार्यालय वैशाली नगर को जवाहर नगर में शिफ्ट करना है ताकि वैशाली नगर के एक बड़े खेल मैदान का समुचित उपयोग हो सके। निगम मुख्यालय भवन को डिस्मेंटल कर वहां निगम का मल्टी काम्प्लेक्स या अन्य बड़े प्रोजेक्ट को लाया जाएगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका