RADA
छत्तीसगढ़

निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने टाटीबंध तालाब और बस्ती क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जोन स्वास्थ्य अधिकारी सहित किया प्रत्यक्ष निरीक्षण

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टाटीबंध तालाब की सफाई करवाकर कचरा उठवाकर सफाई जनजागरण अभियान चलाने के दिए निर्देश

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर ने नगर निगम जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंध तालाब और बस्ती क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन और स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा की उपस्थिति में किया और सफाई व्यवस्था की स्थल समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए.
नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष  गायत्री सुनील चंद्राकर ने टाटीबंध तालाब का सौंदर्य कायम रखने तालाब क्षेत्र को स्वच्छ और सुन्दर बनाये रखने स्वच्छता अभियान चलाने और कचरा उठवाने सहित स्थानीय रहवासियों के मध्य क्षेत्र की स्वच्छता को लेकर नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सघन जनजागरण अभियान शीघ्र चलाये जाने के निर्देश जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक को स्थल पर दिए.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका