छत्तीसगढ़
Trending

निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने अधिकारियों सहित मरम्मत कार्यो की प्रगति का किया निरीक्षण

रायपुर। रायपुर पश्चिम विधायक पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत और नगर निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर रायपुर नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल सहित नगर निगम जोन 5 क्षेत्र के अंतर्गत आरडी तिवारी शासकीय विद्यालय में नगर निगम जोन 5 लोककर्म विभाग द्वारा आज प्रगतिरत अतिरिक्त कक्ष निर्माण रंगाई पोताई, वॉशरूम की मरम्मत सेप्टिक टैंक का निर्माण, पाईप लाईन की मरम्मत, खेल मैदान का विकास कार्य, फॉल सिलिंग की मरम्मत, पैनल लाईट बदलने का कार्य, सरहदी दीवाल की मरम्मत एवं ऊंचाई बढ़ाने का कार्य, हैण्डवॉश पेयजल प्लेटफार्म निर्माण, खिडकी एवं दरवाजा मरम्मत के अधोसंरचना मद अंतर्गत 1 करोड 60 लाख की स्वीकृत लागत से जारी विकास कार्यों एवं मरम्मत कार्यों और नगर निगम जोन 7 अंतर्गत करबला तालाब में प्रगतिरत विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, संजय बागड़े, जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता अशुल शर्मा जुनियर, जोन 5 के सहायक अभियंता नागेश्वर रामटेके एवं संबंधित निगम जोन 5 अधिकारियों की उपस्थिति में किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर निगम लोककर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल ने संबधित अधिकारियो को सतत मॉनिटरिंग कर आरडी तिवारी के प्रगतिरत विकास और मरम्मत के कार्यों को शीघ्र तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका