छत्तीसगढ़

निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग ने तेलीबाँधा मरीन ड्राइव चौक को अतिक्रमण से मुक्त करवाया

लगभग 18 ठेलों को जप्त किया और लगभग 30 दुकानों के सामने सड़क पर कब्जा कर रखे गए कूलर, पंखे आदि सामानों को जप्त कर आमजनों को यातायात जाम से राहत दिलवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता श्री नरेश साहू, उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा तेलीबाँधा थाना पुलिस बल के सहयोग से नगर निगम जोन 3 क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव चौक को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर आमजनों को यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत अभियान चलाकर दिलवाई. मरीन ड्राइव चौक में कब्जा कर व्यवसाय कर रहे लगभग 18 अवैध ठेलों को व्यवस्था सुधार हेतु जप्त कर लिया गया और लगभग 30 दुकानों के सामने सड़क पर कब्जा जमाकर रखे गए कूलर, पंखे आदि अनेक विभिन्न सामानों की नियमनुकूल कड़ाई से सड़क पर जप्ती कर ली गयी. इससे आमजनों को यातायात जाम से त्वरित राहत प्राप्त हुई.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका