छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 5 कमिश्नर राजेश्वरी पटेल एवं डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने सफाई और विकास कार्यों को देखा

सफाई करवाने एवं प्रगतिरत विकास कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त   अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज नगर निगम जोन 5 अंतर्गत जोन 5 जोन कमिश्नर  राजेश्वरी पटेल और निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने जोन कार्यपालन अभियंता  लाल महेंद्र प्रताप सिंह सहायक अभियंता  नागेश्वर राव रामटेके ,  कमलेश मिथलेश उप अभियंता  प्राची चौबे,  विद्या देशलहरा,  संस्कार शर्मा,  अंकुर मिश्रा ,  टिकेंद्र चंद्राकर , जोन स्वास्थ्य अधिकारी  संदीप वर्मा एवं वार्ड स्वच्छता निरीक्षकों की उपस्थिति में जोन 5 क्षेत्र के वार्डो का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अनुपम गार्डन ( महावीर पार्क) की सफाई व्यवस्था सहित चंगोराभाठा सांस्कृतिक भवन के रेनोवेशन कार्य एवं नाली निर्माण कार्य की प्रगति, चंगोराभाठा अयोध्या नगर स्कूल के अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य की प्रगति, भाठागांव बीएसयूपी आवासीय कॉलोनी में साफ सफाई एवं प्रगतिरत विकास कार्यों को प्रत्यक्ष देखा गया तथा आवश्यक साफ सफाई करवाने सहित प्रगतिरत विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जोन के सम्बंधित अधिकारियों को दिए गए।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका