छत्तीसगढ़
निगम जोन 5 ने भाठागांव यूनी होम्स क्षेत्र में फ्रंट एमओएस 3 मीटर में बनाये गए अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन भवन को हटाया

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उप अभियंता श्री टिकेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव यूनी होम्स क्षेत्र में नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग द्वारा अभियान चलाकर फ्रंट एमओएस 3 मीटर में बनाये गए अनुमति के विपरीत निर्माणाधीन भवन को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़कर हटाने की कार्यवाही की गयी.

