RADA
छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 5 ने लाखेनगर चौक में सड़क से भवन निर्माण सामग्री जप्त की

सम्बंधित दो भवन निर्माताओं से वसूला गया कुल 4 हजार रूपये ई जुर्माना

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम के अपर आयुक्त पंकज के. शर्मा ने नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत लाखेनगर चौक का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान लाखेनगर चौक पर भवन निर्माण सामग्री रेत के सड़क पर रखे जाने और इससे सड़क यातायात बाधित होने पर भवन निर्माण सामग्री को तत्काल जप्त कर सम्बंधित भवन निर्माताओं पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश अपर आयुक्त नगर निवेश विभाग पंकज के. शर्मा ने नगर निगम जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक को दिए ।
अपर आयुक्त नगर निवेश विभाग के निर्देश पर तत्काल जेसीबी मशीन बुलवाकर भवन निर्माण सामग्री सड़क से जप्त करके सम्बंधित दो भवन निर्माताओं से स्थल पर 2-2 हजार कुल 4000 रूपये सड़क बाधा शुल्क का ई जुर्माना वसूलने की कार्यवाही नगर निगम जोन 5 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा की गयी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका