RADA
छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 6 ने श्रीराम निवास स्पोकन इंग्लिश के संचालक पर भाठागांव ओव्हर ब्रिज में एवं आस पास संपत्ति विरूपण करने पर 10 हजार रू. जुर्माना

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त  यू.एस. अग्रवाल और उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के जोन कमिष्नर  रमेश जायसवाल ने जोन क्षेत्र के तहत भाठागांव ओव्हर ब्रिज में एवं आस पास शासकीय संपत्ति का विरूपण कर बैनर पोस्टर विज्ञापन लगाये जाने पर संबंधित फर्म  राम निवास स्पोकन इंग्लिश प्रोफेसर कालोनी रायपुर के संचालक को जोन 6 नगर निवेश विभाग की ओर से नोटिस जारी कर 10 हजार रू. क्षतिपूर्ति जुर्माना किया है एवं 3 दिन के भीतर क्षतिपूर्ति जुर्माना राशि निगम कोष में जमा करने निर्देशित किया है। अन्यथा की स्थिति में नगर निगम जोन 6 नगर निवेश विभाग द्वारा संबंधित फर्म पर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही हेतु सम्बंधित पुलिस थाना में नामजद एफआईआर दर्ज करवायी जायेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका