RADA
छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग ने फिनिक्स सर्कस के संचालक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार एवं अपर आयुक्त  यू. एस. अग्रवाल एवं जोन 7 जोन कमिश्नर  रमाकांत साहू के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा उप अभियंता  रुचिका मिश्रा सहित सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 7 क्षेत्र के तहत जीईमार्ग में आमापारा में विद्युत पोल पर शासकीय सम्पति का विरुपण करने पर विद्युत पोलों में प्रचार विज्ञापन लगाए जाने पर सम्बंधित फिनिक्स सर्कस ( सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में दिनांक 7,8,9 फरवरी 2025 को फिनिक्स सर्कस आयोजन रखा गया है )के संचालक को नोटिस देते हुए सम्पति का विरुपण किये जाने पर 10 हजार रूपये का जुर्माना किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नियमानुसार शासकीय सम्पति में किये गए विज्ञापन लेखन को फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी कर साफ करके हटाने एवं दोबारा ऐसा नहीं करने का शपथ पत्र देने सम्बंधित को कहा गया है। इसके साथ ही जुर्माना राशि नगर पालिक निगम रायपुर के कोष में जमा नहीं किये जाने पर सम्बंधित फिनिक्स सर्कस के संचालक के विरुद्ध सम्बंधित क्षेत्र के पुलिस थाना में नगर पालिक निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग द्वारा नामजद एफआईआर दर्ज नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही करवाई जाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका