छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 8 ने पंचधाम मन्दिर टाटी बंध के पास लगभग 6 हजार वर्गफीट भूखंड में बिना अनुमति किये निर्माण को हटाया

 रायपुर –नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 8 जोन कमिश्नर  ए. के. हालदार के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व और उप अभियंता  लोचन प्रसाद चौहान की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अवैध निर्माण एवं स्वीकृति विपरीत निर्माण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें : नेपाल में राजशाही की वापसी की फिराक में ज्ञानेन्द्र शाह, काठमांडू में 28 मार्च को शक्ति प्रदर्शन 

इस क्रम में आज जोन क्रमांक 08 के तहत वार्ड नम्बर 21 शहीद भगत सिंह वार्ड के पंचधाम मन्दिर के पास श्रीमती बीना सिंह द्वारा लगभग 6000 वर्गफीट भूखंड क्षेत्र में बिना अनुमति किये गए निर्माण को हटाए जाने की कार्यवाही की गयी.

ये खबर भी पढ़ें : TVS Jupiter Vs Honda Activa : कौन है बेहतर ? – Pratidin Rajdhani

इसी तरह आज श्रीमती मंजू अग्रवाल द्वारा स्वीकृति के विपरीत निर्माण को हटाए जाने की कार्यवाही की गयी है एवं पार्किंग क्षेत्र में निर्मित सीढ़ी एवं शटर को हटाया गया है एवं स्थल भवन स्वामी को भूतल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

Back to top button
📰 E-Paper