छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग ने 8 दुकानदारों से वसूला 4300 रूपये जुर्माना

रायपुर ।  आज नगर पालिक निगम रायपुर में प्राप्त कचरा फेंकने सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के निर्देश पर निगम जोन 9 क्षेत्र के तहत विधानसभा मार्ग आमासिवनी में नाली में कचरा डाले जाने से सम्बंधित जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन स्वास्थ्य अधिकारी  बारोन बंजारे के नेतृत्व में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान स्थल पर नगर निगम को प्राप्त नाली में कचरा डाले जाने से सम्बंधित जनशिकायत सही मिली।  इस पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन 9 जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने नाली में कचरा डाले जाने पर 8 दुकानदारों पर कुल 4300 रूपये का जुर्माना सम्बंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी देते हुए वसूल किया और प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper