RADA
छत्तीसगढ़
Trending

पार्षद महेन्द्र औसर ने जोन 8 जोन कमिश्नर सहित महादेवघाट का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

रायपुर। आज नगर पालिक निगम जोन 08 , माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के पार्षद  महेंद्र औसर ने नगर निगम जोन क्रमांक 8 की जोन कमिश्नर  राजेश्वरी पटेल सहित कार्यपालन अभियंता  अभिषेक गुप्ता, उप अभियंता  विक्रम सिंह ठाकुर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक  रितेश झा की उपस्थिति में नगर निगम जोन क्रमांक 8 के अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के क्षेत्र का सम्पूर्ण निरीक्षण कर वहाँ की मार्ग सफाई, नाली, नाला सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, उद्यान की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनहित में व्यवस्था सुधारने के सम्बन्ध में नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर को महादेव घाट की सफाई को लेकर स्थल पर आवश्यक निर्देश दिए। वार्ड पार्षद  महेन्द्र औसर ने वार्ड के रहवासियों से चर्चा कर जनसमस्याओं की जानकारी ली और सभी जनसमस्याओं का जोन के माध्यम से जनहित में त्वरित निदान करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए। जोन अधिकारियों को वार्डों में जनहित में सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सुधारने के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए फोकस होकर करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका