RADA
छत्तीसगढ़

पार्षद सूर्यकान्त राठौड़ ने एक पेड़ माँ के नाम का रोपित किया पौधा

पार्षद सूर्यकान्त राठौड़ ने एक पेड़ माँ के नाम का रोपित किया पौधा

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण हितैषी आव्हान पर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री अरुण साव के मार्गदर्शन में एक पेड़ माँ के नाम महाभियान समाज हित में पर्यावरण सुधार की दृष्टि से चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत नगर निगम जोन क्रमांक 2 के तहत रमण मन्दिर वार्ड के चुनाभट्टी डबरापारा में रामायण मैदान के आसपास वार्ड पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकान्त राठौड़ ने एक पेड़ माँ के नाम रोपित किया. वार्ड पार्षद ने अपनी माता स्वर्गीया श्रीमती चंपा बेन राठौड़ की स्मृति में एक पेड़ रोपित किया. मथुरा बाई यादव, उषा यादव ने एक पेड़ माँ के नाम रोपित किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्ड निवासी रहवासी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं ने एक पेड़ माँ के नाम रोपित किया. लगाए गये सभी पौधोँ की सुरक्षा एवं देखभाल करने का संकल्प वार्डवासियों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष वार्ड पार्षद सूर्यकान्त राठौड़ सहित जोन 2 कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह एवं सहायक अभियंता पी. डी. धृतलहरे, नगर निगम जोन नम्बर 2 के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक पेड़ माँ के नाम रोपित किया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका