RADA
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दंपती ने तोड़ा दम

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दंपती ने तोड़ा दम

राजधानी रायपुर के विधानसभा क्षेत्र के टेकारी गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार सीमेंट मिक्चर कैप्सूल वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी छह महीने की बच्ची और 16 वर्षीय साला गंभीर रूप से घायल है। दोनों को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची विधानसभा पुलिस ने कैप्सूल को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विधानसभा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरंग थाना क्षेत्र के जरौद गांव निवासी दानेश साहू (26) गुरूवार को बाइक क्रमांक सीजी 04 एनएत 6697 पर अपनी पत्नी हिना साहू (23),जागृति साहू (छह माह) और साला दीनदयाल साहू (16) को पीछे बैठाकर फरहद गांव से बिरगांव जा रहा था।

टेकारी गांव के पास मोड़ पर नेशनल हाइवे रिंग रोड नंबर तीन में सामने से आ रहे कांक्रीट मिलर वाहन क्रमांक सीजी 04 जेए 9252 के चालक संतोष उरांव ने लापरवाही पूर्वक बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही दानेश साहू, उसकी पत्नी हिना की मौत हो गई, जबकि बच्ची और साला गंभीर रूप से घायल हो गए।विधानसभा पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक झारखंड के गढ़वा जिले के डालओबरा, बडिया निवासी संतोष उरांव (40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित कांक्रीट को सड्डू से खालीकर टेकारी की ओर जा रहा था।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका