RADA
अपराध

Crime : ईको कार में ले जा रहे थे 68 लाख का गांजा, महिला सहित 8 तस्कर गिरफ्तार

CG Crime : महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। ओडिशा के अंगुल से महाराष्ट्र के अकोला तक जा रहे पूरे गांजा सप्लाई चेन को तोड़ते हुए 137 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 68 लाख 50 हजार रुपये है। इसमें कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें से चार ओडिशा और चार महाराष्ट्र के निवासी हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खास बात यह है कि इसमें एक महिला आरोपी भी शामिल है – निलोफर शफी, उम्र 40 वर्ष, पति मो. शफी, निवासी फिरदोस कॉलोनी, मोतीवाल, थाना अकोटफेल, जिला अकोला, महाराष्ट्र। वह मारुति सुजुकी ईको कार में बैठी हुई पकड़ी गई।

दोनों वाहन – टोयटा कार (MH 01 BK 4102) और मारुति ईको (OD 19 T 6003), 7 मोबाइल, 11,400 रुपये नकद सहित कुल 74 लाख 88 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। यह कार्रवाई NH-53 पर रेहटीखोल में नाकाबंदी के दौरान की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) और 29 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका