अपराध
Crime news: अवैध रूप से शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
Crime news: अवैध रूप से शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिह द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
इसी क्रम में 20 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत परसदा क्रिकेट स्टेडियम मोड पास एक व्यक्ति शराब रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है l जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम इंन्द्रजीत गितलहरे निवासी पलौद का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने /बिक्री करने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 35 पौवा देशी शराब जुमला कीमती लगभग 3850/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 134/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
इसी प्रकार 20 फरवरी को थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुण्डा स्तिथ कुर्मी भवन के पास आरोपी कुलेश्वर वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 31 पौवा देशी शराब जुमला कीमती लगभग 3410 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 133/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
01. इंन्द्रजीत गितलहरे पिता चिंताराम गितलहरे उम्र 22 साल निवासी पलौद थाना मंदिर हसौद
02कुलेश्वर वर्मा उर्फ पप्पू पिता ईश्वरी वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कुण्डा थाना मंदिर हसौद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
