RADA
अपराध

Crime news : लूट के अपराधियों पर पुलिस का प्रहार

Crime news : लूट के अपराधियों पर पुलिस का प्रहार

बिलासपुर। प्रार्थी नितेश कुमार गुप्ता पिता नन्दलाल गुप्ता उम्र 22 वर्ष साकिन सिल्लीदाग थाना रमला जिला गढ़वा राज्य झारखण्ड हालमुकाम बिलासपुर छ.ग. के द्वारा चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.02.2024 के रात्रि लगभग 08:00 बजे ग्राम आमामुड़ा के पास बिलासपुर से पेन्ड्रा मेनरोड में तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मिलकर प्रार्थी का एक वीवो कंपनी का मोबाइल कीमती करीबन 10000 रू एवं पर्स में रखा 2000 रू नगद को लूट कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करने की निर्देश दिया गया। जिसके निर्देशानुसार अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नुपूर उपाध्याय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में 16.05. 2024 को मुखबिर सूचना के आधार पर संदेहियो जलेश्वर कुर्रे पिता तुलाराम कुरें उम्र 21 वर्ष साकिन बदरा (ब) थाना सरगांव, युवराज कुर्रे पिता तुलाराम कुर्रे उम्र 19 वर्ष साकिन बदरा (ब) थाना सरगांव जिला मुंगेली छ.ग. को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो अपना अपना जुर्म करना स्वीकार किये तथा आरोपीगण के कब्जे से प्रार्थी से लुटा हुआ मोबाइल, आधारकार्ड एवं नकदी रकम 500 रूपये को जप्त किया गया है, मामले मे आरोपियों द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी 1- जलेश्वर कुर्रे पिता तुलाराम कुरें उम्र 21 वर्ष साकिन बदरा (ब) थाना सरगांव जिला मुंगेली छ.ग. 2- युवराज कुर्रे पिता तुलाराम कुर्रे उम्र 19 वर्ष साकिन बदरा (ब) थाना सरगांव जिला मुंगेली छ.ग. को गिरप्तार कर 17.05.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामले के एक आरोपी फरार है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जप्तः- एक वीवों कंपनी का मोबाइल, आधारकार्ड और नगदी रकम 500 रू

नाम आरोपी 1 जलेश्वर कुर्रे पिता तुलाराम कुर्रे उम्र 21 वर्ष साकिन बदरा (ब) थाना सरगांव जिला मुंगेली छ.ग. 2-राजकुमार कुर्रे पिता तुलाराम कुर्रे उम्र 19 वर्ष साकिन बदरा (बी) थाना सरगांव जिला मुंगेली छ.ग.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका