
Aaj Ka Rashifal 1 अक्टूबर 2025: नवमी तिथि पर चार राशियों के जीवन में आएगा बदलाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल
आज बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 को आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। यह दिन नवरात्रि की नवमी पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है और मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। आज कई ग्रह अपनी-अपनी राशियों में सक्रिय हैं और उनका असर हर व्यक्ति के जीवन पर अलग ढंग से दिखाई देगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मेष राशि – आज दूसरों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। दफ्तर या कारोबार में लालच और शॉर्टकट से दूरी बनाकर रखें। परिवार की कुछ दिक्कतें आपकी समझदारी से सुलझ जाएंगी। पैसों के मामलों में लाभ के योग हैं।
वृषभ राशि – आज रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात होगी। घर में उपहार या खुशी का माहौल रह सकता है। बोलते समय सावधानी रखें क्योंकि जल्दबाजी में कही गई बात से काम बिगड़ सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा और शाम तक अचानक धन लाभ संभव है।
मिथुन राशि – सुबह से ही व्यस्तता बनी रहेगी। घरेलू कामों में समय ज्यादा जाएगा, लेकिन कामकाज में उत्साह रखेंगे तो सफलता मिलेगी। दफ्तर या कारोबार से जुड़े काम पूरे होंगे। हालांकि सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए आराम पर ध्यान दें।
कर्क राशि – काम की व्यस्तता के कारण परिवार पर उतना ध्यान नहीं दे पाएंगे। लेकिन अनजान लोगों या सहयोगियों से मदद मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जो काम अटके थे, वे पूरे हो जाएंगे। खाने-पीने में मनपसंद चीज़ मिलने से मूड अच्छा रहेगा।
सिंह राशि – आज आपको परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक माहौल का अनुभव होगा। किसी निजी परेशानी का हल मिलेगा। कारोबार से जुड़े कामों में यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन सफर आरामदायक रहेगा और सेहत भी ठीक रहेगी।
कन्या राशि – घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी करने वालों को वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है। दफ्तर में आपके कामकाज की तारीफ होगी।
तुला राशि – व्यापार में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं और योजनाओं को सावधानी से पूरा करें। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा और पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नए वाहन खरीदने की भी संभावना है।
वृश्चिक राशि – आज किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। किसी प्रभावशाली या बड़े व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद होगी। पैसों की स्थिति मजबूत होगी और वाहन प्राप्ति के संकेत हैं। कामकाज में व्यस्तता के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।
धनु राशि – व्यवसाय अच्छा चलेगा और आमदनी उम्मीद के अनुसार होगी। नया वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा से लाभ मिलेगा और कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मकर राशि – सुबह का समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। दिन के दूसरे हिस्से में प्रॉपर्टी या खरीद-फरोख्त से फायदा होगा। अनुभव से लाभ मिलेगा, लेकिन घर के माहौल से थोड़ी निराशा हो सकती है। किसी की बुराई से बचें। नए कपड़े या आभूषण मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि – काम समय पर पूरे हो जाएंगे जिससे तनाव कम होगा। कारोबार में अनुभव काम आएगा और निवेश से फायदा मिलेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा हो सकती है। दोस्तों या परिवार के साथ बाहर जाने में खर्चा बढ़ सकता है।
मीन राशि – दूसरों पर पूरी तरह भरोसा करने से बचें, वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर जाने की संभावना है। कारोबारी लोग लेन-देन में सावधानी रखें।

