
Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: आज मेष से लेकर कन्या राशियों पर होगी धन वर्षा, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल
आज का पंचांग – रविवार, 28 सितंबर 2025 को आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। यह नवरात्र का छठा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप, देवी कात्यायनी की पूजा की जाती है। आज आयुष्मान योग है, ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा और तैतिल करण का प्रभाव रहेगा। पंचांग के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मेष राशि (Aries) – आज आपको मनपसंद काम मिलने से संतोष मिलेगा। कार्यस्थल पर बोलचाल में संयम रखें, नहीं तो माहौल बिगड़ सकता है। निजी मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें। सेहत पहले से बेहतर होगी। किसी बुजुर्ग को मिठाई दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus) – आज बनाई हुई कोई योजना अटक सकती है जिससे मन उदास रहेगा। जल्दबाजी में दूसरों पर भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की भावनाओं का ख्याल रखें। किसी विद्यार्थी को पेन गिफ्ट करना आपके लिए शुभ होगा।
मिथुन राशि (Gemini) – जिद्दी स्वभाव आज नुकसान पहुंचा सकता है। काम में असफलता मिलने पर दोषारोपण करने की बजाय अपनी कमियों पर ध्यान दें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी। जरूरतमंद की मदद करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) – परिवार में शांति और सुख का वातावरण रहेगा। कार्यस्थल पर मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। यात्रा से लाभ होगा और निजी जीवन में निकटता बढ़ेगी। दिन भागदौड़ भरा रहेगा। किसी धार्मिक ग्रंथ का दान करना उचित रहेगा।
सिंह राशि (Leo) – मेहनत और समर्पण से आपको अच्छे अवसर मिलेंगे। घर के विवादों में सुधार हो सकता है। किसी करीबी से दिल की बात साझा करने का मौका मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा लेकिन पैसों के मामले में सावधानी जरूरी है। तांबे के बर्तन में शक्कर भरकर दान करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) – सुबह से ही व्यस्तता बनी रहेगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। गुस्से पर काबू रखना जरूरी है वरना संबंध बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी जरूरतमंद कन्या की शादी में आर्थिक सहयोग करना आपके लिए शुभ होगा।
तुला राशि (Libra) – आपकी किसी बात से करीबी नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मी सहयोग करेंगे। झूठ बोलने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन बहनों से किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। असहाय व्यक्ति की मदद करना दिन को बेहतर बनाएगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) – युवाओं के लिए समय अनुकूल है। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है और मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिलेगा। पढ़ाई के लिए स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। रिश्तों में नज़दीकी बढ़ेगी और आय के नए अवसर मिलेंगे। आज भगवान सत्यनारायण की पूजा करना शुभ होगा।
धनु राशि (Sagittarius) – लापरवाही बरती तो कोई महत्वपूर्ण अवसर छूट सकता है। व्यापारिक लेन-देन में सतर्क रहें। संपत्ति से जुड़े कामों में धन खर्च होगा। किसी शिव मंदिर में शक्कर दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) – आज आलस्य काम पर हावी हो सकता है। विद्वानों और बुद्धिजीवियों से मेल-जोल बढ़ेगा। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। कारोबार की व्यवस्था में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा संभव है। किसी जरूरतमंद को भोजन कराना शुभ फल देगा।
कुंभ राशि (Aquarius) – कामकाज की व्यस्तता के कारण घर के कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यक्तिगत संबंधों में सामंजस्य बना रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों से अनबन हो सकती है। भगवान लक्ष्मीनारायण को हलवे का भोग अर्पित करें।
मीन राशि (Pisces) – आज आप मेहनत से अपने काम पूरे कर लेंगे। युवाओं का दिन दोस्तों के साथ बितेगा। संतान की शादी को लेकर बातचीत आगे बढ़ेगी। रोजगार की तलाश में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी मंदिर में पानी से भरा घड़ा दान करना शुभ रहेगा।

