RADA
देश-विदेश

सड़क पर बिछी लाशें… भंडारे से लौट रही 9 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, गांव में पसरा मातम

रायबरेली। उत्तरप्रदेश के रायबरेली से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहीं 9 लड़कियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लड़कियों की मौत हो गई, जबकि 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, घटना कल रविवार जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर जनोली के पास हुई। बताया गया कि, गांव में बने एक नए मंदिर में कल भंडारे का आयोजन था। जिसमें शामिल होने के लिए 10 से 12 लड़कियां  प्रसाद लेकर पैदल अपने घर जा रही थी। इस दौरान शाम करीब 7 बजे अंडर कंस्ट्रक्शन गंगा एक्सप्रेस-वे पर लालगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

बताया गया कि, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि लड़कियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वहीं मौके पर ही दो लड़कियों की मौत हो गई। जबकि दो की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और एम्बुलेंस और पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

मृतक युवतियों की पहचान शालिनी (22) पुत्री जंग बहादुर, हिमांशी (23) पुत्री दल बहादुर, रश्मि (14) पुत्री रामरतन और आसमा (18) के रूप में हुई है। बताया गया कि, सभी मृतक ग्राम पंचायत कोडर की रहने वाली थी। वहीं हादसे में घायल 5 लड़कियों को पहले जगतपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर और एसपी रवि कुमार ने ज़िला अस्पताल का दौरा किया और घायल लोगों से मुलाकात की और फरारा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज तक जांच शुरू की।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका