RADA
छत्तीसगढ़

5 नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में हुई डीन की नियुक्ति

रायपुर। राज्य शासन द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 5 नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय जशपुर, मनेन्द्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा एवं दंतेवाड़ा प्रारंभ किये जाने एवं सुचारू रूप से कार्य संपादन करने के लिए 5 चिकित्सकों/अधिकारियों को वर्तमान कार्य के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उन्हें डीन के रुप में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
डॉ. रंजना सिंह आर्या, संचालक सह प्राध्यापक, शास. चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर (छ.ग.) से अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़, (छ.ग.), डॉ. मनोज कुमार मिंज, प्राध्यापक, शास. चिकित्सा महाविद्यालय, रायगढ़, (छ.ग.) से अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कुनकुरी, जशपुर, छ.ग., डॉ. अजय कोसम, प्राध्यापक, शास. चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव, (छ.ग.) से अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कबीरधाम, (छ.ग.), डॉ. राकेश नहरेल, प्राध्यापक, शास. चिकित्सा महाविद्यालय (सिम्स) बिलासपुर, (छ.ग.) से अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जांजगीर-चांपा, (छ.ग.) तथा डॉ. टीकू सिन्हा, प्राध्यापक (मेडिसीन) एवं प्रभारी मेडिकल सुपरिटेंडंट, शास. सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, जगदलपुर, (छ.ग.) से अधिष्ठाता, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दंतेवाड़ा, (छ.ग.) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका