RADA
छत्तीसगढ़पंजाब
Trending

पंजाब के अमृतसर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई

चंडीगढ़  । पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या 23 हो गई है। बीती रात इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया है। आठ लोगों की अभी भी हालत गंभीर बनी हुई है। इनका अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में भंगाली कलां, मराडी कलां, पातालपुरी, थ्रिएवाल, तलवंडी खुम्मन और करनाला के लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित गांवों का दौरा करके लोगों की जांच कर रही हैं। किसी को भी उल्टी या चक्कर आने की सूरत में पास के अस्पताल में डिस्पेंसरी में भेजा जा रहा है। इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों के बाद इस मामले की गाज सरकारी कर्मचारियों पर भी पड़ी है। अभी तक स्थानीय मजीठा के डीएसपी अमोलक सिंह, एसएचओ अवतार सिंह, एक्साइज विभाग के ईटीओ मनीष गोयल व इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह को निलंबित किया जा चुका है।

जिला प्रशासन की तरफ से गांवों में लाउडस्पीकर से लोगों से अपील की जा रही है कि अगर किसी ने बीते दिनों शराब पी है और उनकी हालत खराब है तो वे भी जल्द इसकी जानकारी स्थानीय अस्पताल में दी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका