RADA
देश-विदेश
Trending

दिल्ली विधानसभा चुनाव : भाजपा बड़ी जीत की ओर, सुबह 11 बजे तक 41 सीटों पर आगे, केजरीवाल फिलहाल पिछड़े

नई दिल्ली । सत्तर सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का इस बार का चुनाव अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आआपा) के पक्ष में जाता नहीं दिख रहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विजय रथ मतगणना के अब तक के रुझानों में आआपा को पीछे धकेलता हुआ तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के सुबह 11 बजे तक के मतगणना रुझानों में भाजपा 41 और आआपा 29 सीटों पर आगे है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयोग के अनुसार, करावल नगर से भाजपा के कपिल मिश्र 18174, कालकाजी से भाजपा के रमेश विधूड़ी 1635, मालवीय नगर से भाजपा के सतीश उपाध्याय 3362 मतों से आगे हैं। यहां यह दिलचस्प है कि कालकाजी से दिल्ली की मुख्यमंत्री और आआपा उम्मीदवार आतिशी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। उन्हें भाजपा विधूड़ी जोरदार चुनौती दे रहे हैं। आआपा के लिए सबसे बड़ा झटका यह है कि नई दिल्ली से उसके मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से पीछे चल रहे हैं। प्रवेश फिलहाल 225 वोटों से आगे चल रहे हैं। जंगपुरा से आआपा उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तो जरूर इस समय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2686 मतों से आगे चल रहे हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका