RADA
देश-विदेश
Trending

दिल्ली विधानसभा चुनाव : केजरीवाल ने सलाह की अनदेखी की, पैसे व ताकत के नशे में चूर थे-अन्ना हजारे

मुंबई । सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझानों पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनकी सलाह की अनदेखी की, पैसे और ताकत के नशे में चूर थे। इसका प्रतिफल दिल्ली की जनता ने दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारे ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में मीडियाकर्मियों से कहा कि केजरीवाल का पूरा ध्यान शराब से पैसे कमाने पर था। इसके लिए उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया। राजनीति में इसका कोई स्थान नहीं होना चाहिए। हजारे ने कहा कि राजनीति में उम्मीदवार का आचरण शुद्ध, त्याग की भावना और निःस्वार्थ होना चाहिए। हजारे ने कहा कि मैंने केजरीवाल को शुद्ध आचरण और शुद्ध विचार की सलाह दी थी, लेकिन उनकी सलाह को नजरअंदाज किया गया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। भाजपा निर्णायक बढ़त की ओर है। हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से केजरीवाल सुर्खियों में आए थे और इसी आंदोलन के बाद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन किया था, लेकिन उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका