
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नई दिल्ली में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत को पहला वन-डे क्रिकेट वल्र्ड कप दिलाने वाले कप्तान तथा प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कपिल देव से सौजन्य मुलाकात की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई
दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में हुई मुलाकात के दौरान दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव इन दिनों नई दिल्ली के प्रवास पर हैं।
आज ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के अवसर पर भारत को प्रथम क्रिकेट वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान, प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, श्री @therealkapildev जी से दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सौजन्य भेंट हुई।
इस दौरान प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सार्थक चर्चा हुई। pic.twitter.com/9hoNnT9GkQ— Arun Sao (@ArunSao3) August 29, 2024
उन्होंने विगत 27 अगस्त को नई दिल्ली के द्वारका स्थित राज्य के ट्राइबल यूथ हॉस्टल का निरीक्षण कर वहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात की थी। साव ने इस दौरान उनसे चर्चा कर उनकी पढ़ाई-लिखाई और हॉस्टल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली थी।
View this post on Instagram
उन्होंने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ निवास का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया था। उप मुख्यमंत्री साव अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य से जुड़े विषयों पर लगातार चर्चा कर रहे हैं।

