RADA
छत्तीसगढ़

अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल, किया योगाभ्यास

अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल, किया योगाभ्यास

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित दशम योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगरवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 21 जून वह दिवस है, जिस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि जीवन में योग का बहुत महत्व है। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने वृक्षारोपण कर ग्रीन दुर्ग अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने स्टेडियम परिसर में मौलश्री और बादाम का पौधरोपण किया। इसी कड़ी में उन्होंने डोर-टू-डोर निःशुल्क पौधरोपण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका