धर्म

Dhanteras 2026: 6 नवंबर को मनाया जाएगा धनतेरस, जानें पूजा और सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त, क्या खरीदें और क्या नहीं

Dhanteras 2026: हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व बेहद शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। दीपावली से दो दिन पहले आने वाले इस त्योहार पर माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन और नई वस्तुएं खरीदना शुभ होता है। माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों से सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि होती है। धनतेरस को धनत्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं पूजा का शुभ समय, खरीदारी के मुहूर्त और इस दिन क्या खरीदना चाहिए।

विशेष लेख : दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी

धनतेरस 2026 कब से कब तक रहेगी त्रयोदशी तिथि?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 7 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा। उदया तिथि और पंचांग गणना के अनुसार धनतेरस का पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

धनतेरस 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष महत्व है। पूजा के लिए शुभ समय इस प्रकार है:

  • धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक
  • प्रदोष काल: शाम 5:33 बजे से रात 8:09 बजे तक
  • वृषभ काल: शाम 6:02 बजे से 7:57 बजे तक

सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस साल 6 नवंबर को सोना खरीदने का शुभ समय सुबह 10:30 बजे से 7 नवंबर की सुबह 6:37 बजे तक बताया गया है। इस दौरान लोग अपनी सुविधा और सामर्थ्य के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और अन्य शुभ वस्तुएं खरीद सकते हैं।

धनतेरस 2026 के शुभ चौघड़िया मुहूर्त

धनतेरस पर खरीदारी के लिए अलग-अलग चौघड़िया मुहूर्त भी बताए गए हैं।

  • प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): सुबह 10:30 बजे से 10:43 बजे तक
  • अपराह्न मुहूर्त (शुभ): दोपहर 12:05 बजे से 1:27 बजे तक
  • अपराह्न मुहूर्त (चर): शाम 4:11 बजे से 5:33 बजे तक
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ): रात 8:49 बजे से 10:27 बजे तक
  • रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): रात 12:05 बजे से सुबह 4:59 बजे तक (7 नवंबर)

धनतेरस के दिन क्या खरीदना माना जाता है शुभ?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर नई वस्तुएं खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन इन चीजों की खरीदारी शुभ मानी जाती है:

  • सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के
  • पीतल के बर्तन
  • झाड़ू
  • माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति
  • खड़ा धनिया
  • नया वाहन
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान

धनतेरस पर किन चीजों की खरीदारी से बचें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन कुछ वस्तुओं की खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है। इनमें शामिल हैं:

दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के मध्य 03-03 फेरे के लिए दीपावली एवं छठ पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

  • कांच का सामान
  • लोहे या स्टील के बर्तन
  • काले रंग के कपड़े
  • चाकू, कैंची जैसी धारदार वस्तुएं

धनतेरस का त्योहार केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह धन, आरोग्य और समृद्धि की कामना का भी पर्व है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper