खेल

भारत के बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन सुर्खियों में, पेरिस ओलंपिक 2024 में कर दिखाया कमाल

भारत के बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन सुर्खियों में, पेरिस ओलंपिक 2024 में कर दिखाया कमाल

भारत के बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन चर्चा में हैं. पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने कमाल कर दिया है. इन खेलों के 7वें दिन लक्ष्य ने इतिहास रचते हुए मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी. वो ओलंपिक के मेंस सिंगल्स बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचने भारत के पहले खिलाड़ी बने हैं. अब वो मेडल से एक कदम दूर हैं. अगर वो सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर लेते हैं तो उनका मेडल पक्का हो जाएगा. शुक्रवार यानी 2 अगस्त को लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चोउ तियेन चेन को 19-21, 21-15, 21-12 से मात दी.

दरअसल, ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा में भारत की तरफ से 2 खिलाड़ी ही क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे. सबसे पहले पारूपल्ली कश्यप ने साल 2012 लंदन में क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी, फिर किदाम्बी श्रीकांत ने  2016 रियो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था. अब लक्ष्य सेन इन दोनों से आगे निकलकर सेमीफाइनल में एंट्री कर चुके हैं. अब वो भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाले पहले मेंस शटलर बनने का गौरव हासिल कर सकते हैं.

Back to top button
📰 E-Paper