उत्तरप्रदेश

अयोध्या से जनकपुर के बीच शुरू होगी सीधी रेल सेवा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता जानकी की जन्मस्थली जनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस नई रेल सेवा की शुरुआत पर खुशी जाहिर की और लोगों को बधाई दी।

दुनिया में बढ़ा भारत का दबदबा, एशिया के सबसे शक्तिशाली देशों में तीसरे स्थान पर पहुंचा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि अवध और मिथिला के बीच आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की मौजूदगी में अयोध्या धाम और जनकपुर धाम के बीच सीधी रेल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए उन्हें अयोध्या में उपस्थित रहने का अवसर मिल रहा है। यह रेल सेवा त्रेतायुग की स्मृतियों को फिर से जीवंत करने के साथ भारत और नेपाल के सदियों पुराने संबंधों को नई मजबूती देगी।

भारत-नेपाल के सांस्कृतिक रिश्तों को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों से चले आ रहे आत्मीय और सांस्कृतिक संबंध अब आधुनिक रेल संपर्क के जरिए और मजबूत होंगे। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विरासत भी, विकास भी’ और ‘नेबरहुड फर्स्ट’ के विजन को आगे बढ़ाने वाली है।

उन्होंने कहा कि इस रेल सेवा से दोनों देशों के करोड़ों श्रद्धालुओं को अयोध्या और जनकपुर की तीर्थयात्रा करने में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव भी मजबूत होगा।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, स्वेटर-जैकेट निकालने की तैयारी करें

धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा

सीएम योगी के मुताबिक, अयोध्या और जनकपुर के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी शुरू होने से श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी। साथ ही पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय समृद्धि को भी गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने इस पहल को अवध और मिथिला के बीच सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताते हुए सभी रामभक्तों को शुभकामनाएं दीं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper