छत्तीसगढ़
Trending

मंडल रेल प्रबंधक दयानंद की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

रायपुर ।  रायपुर रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक  दयानंद की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, रायपुर की 69वीं बैठक  23 जून को मंडल सभाकक्ष में आयोजित की गई । बैठक के दौरान रेलवे बोर्ड द्वारा जारी मानक कार्यसूची के अनुसार जनवरी – मार्च 2025 अवधि की मंडल पर हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक के प्रारंभ में स्टेशन मास्टर डायरी में हिंदी का प्रयोग कर राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में उल्लेकखनीय योगदान देने वाले 10 स्टेदशन मास्टरों को मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक  बजरंग अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि – दिनांक 17.06.2025 को हमारे पूर्व मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार को रेलवे बोर्ड द्वारा प्रतिष्ठित ‘ रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक ’ प्रदान किया गया है । यह हमारे मंडल के लिए गौरव की बात है । रायपुर मंडल ‘क’ क्षेत्र में स्थित है, अतः राजभाषा नियमों / अधिनियमों को शत-प्रतिशत लागू करना और इसके अधीन दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त करना हमारा संवैधानिक दायित्व है । हम दिशा में पूर्णतया सजग हैं और मंडल द्वारा लगातार निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा रहा है ।

मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि – राजभाषा हिंदी के समस्त नीति-नियम संवैधानिक प्रावधानों के तहत बनाए गए हैं जिनका अनुपालन करना केंद्र सरकार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है । अतः हमें ऑनलाइन हिंदी में कार्य करने की सुविधाओं को भी अधिक से अधिक बढ़ाना चाहिए। हमें अपनी कमियों को ठीक करने तथा राजभाषा हिंदी के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए । राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 3(3) काफी महत्वपूर्ण मद है और इसके अंतर्गत आने वाले दस्तावेजों को शत-प्रतिशत हिंदी-अंग्रेजी द्विभाषी में अनिवार्य रूप जारी किए जाएं । सभी अधिकारी अपने नियमित निरीक्षण के दौरान राजभाषा संबंधी निरीक्षण भी अवश्य करें । उक्त बैठक में मंडल के समस्त शाखा अधिकारी उपस्थित थे । बैठक का संचालन राजभाषा अधिकारी श्री निकेश कुमार पाण्डेय ने किया । धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई ।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका