टेक्नोलॉजी

करें ई-केवाईसी, वरना नहीं मिलेगी 2000 रुपये की किस्त

करें ई-केवाईसी, वरना नहीं मिलेगी 2000 रुपये की किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजाना यानी PM-KISAN के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये सालाना दिए जाते हैं। हालांकि इसके इसके लिए किसानों के ई-केवाईसी अपडेट कराना होता है। यह एक तरह का वेरिफिकेशन होता है, जिसे ऑनलाइन मोड से घर बैठे किया जा सकता है। अगर केवाईसी अपडेट नहीं होता है, तो आपकी अगली 2000 रुपये की किस्त को होल्ड किया जा सकता है। ऐसे में समय रहते केवाईसी अपडेट कर लेना चाहिए।

पीएम किसान वेबसाइट की मानें, तो पीएम किसान स्कीम के लिए रजिस्टर्ड किसान के लिए ई-केवाईसी जरूरी है। यह ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है। साथ ही नजदीकी सीएससी सेंचर पर बॉयोमेट्रिक बेस्ड केवाईसी की जा सकती है। हालांकि हम आपको घर बैठे ई-केवाईसी करने की जानकारी देंगे।

क्या है पीएम किसान योजना
यह एक किसान कल्याणकारी योजना है, जिसके तहत ऐसे किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जोत के खेत मौजूद हैं, उन्हें फाइनेंशियल मजबूती देने के लिए सालाना आधार पर 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह 4 माह के अंतराल पर तीन किस्तों में 2000 रुपये के हिसाब से दिए जाते हैं।

Back to top button
📰 E-Paper