RADA
सेहत

सुबह उठते ही न देखें मोबाइल, डॉक्टर ने बताए मॉर्निंग Eye Care के 5 नियम; आंखों की थकान रहेगी दूर

नई दिल्ली। हमारी आंखें दिनभर बिना रुके सबसे ज्यादा काम करती हैं, इसलिए इन्हें सुबह के समय खास देखभाल की जरूरत होती है। ग्वालियर के रतन ज्योति नेत्रालय के संस्थापक और डायरेक्टर, अगर हम अपनी सुबह की शुरुआत सही आदतों के साथ करें, तो आंखों की थकान, ड्राइनेस और नजर से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं इस बारे में (Morning Eye Care Routine)।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ठंडे पानी से धोएं आंखें

सुबह उठते ही सबसे पहला काम अपनी आंखों को साफ और ठंडे पानी से धोने का करें। पानी के हल्के छींटे मारने से रातभर आंखों में जमा हुई गंदगी साफ हो जाती है। यह आदत आंखों को ताजगी तो देती ही है, साथ ही जलन, खुजली और सूखेपन को कम करके दिन की बेहतरीन शुरुआत करती है।

सुबह की धूप का लें आनंद

सुबह की हल्की धूप में कुछ पल बिताना आंखों के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। प्राकृतिक रोशनी आंखों को गहरा आराम देती है और हमारे शरीर की ‘बायोलॉजिकल क्लॉक’ को सही रखने में मदद करती है। यह आदत दिनभर स्क्रीन और आर्टिफिशियल लाइट से आंखों पर पड़ने वाले दबाव को संतुलित करती है।

मोबाइल स्क्रीन से बनाएं थोड़ी दूरी

अक्सर लोग आंख खुलते ही मोबाइल या लैपटॉप देखने लगते हैं, लेकिन आंखों की सेहत के लिए यह सही नहीं है। सुबह उठते ही स्क्रीन देखने से आंखों पर बेवजह दबाव पड़ता है। इसलिए, दिन की शुरुआत में कुछ समय स्क्रीन से दूर रहें। इससे आपकी आंखों को प्राकृतिक रूप से जागने का मौका मिलता है और वे लंबे समय तक स्वस्थ रहती हैं।

आंखों की हल्की एक्सरसाइज

सुबह के समय आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए थोड़ी कसरत जरूर करें। कुछ मिनटों के लिए आंखों को बंद करें और खोलें, फिर ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं देखें। यह आसान-सी आदत आंखों की थकान को मिटाती है और लंबे समय तक नजर को तेज बनाए रखने में मददगार साबित होती है।

नाश्ते में शामिल करें सही पोषण

आंखों की सेहत का सीधा संबंध आपके खान-पान से है। अपने सुबह के नाश्ते में हरी सब्जियां, फल, नट्स और प्रोटीन को जरूर शामिल करें। विटामिन ए, सी और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर भोजन आंखों की रोशनी को बेहतर करता है और ‘ड्राई आई’ जैसी समस्याओं से बचाता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका