tips and trick

AC लगवाते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना तोड़नी पड़ जाएगी दीवार!

आजकल हर कोई अपने घर को आलीशान और ‘मिनिमलिस्टिक’ लुक देना चाहता है। घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए लोग अक्सर बिजली के तारों और स्प्लिट AC के पाइपों को दीवार के अंदर ही छिपा (Conceal) देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर को साफ-सुथरा दिखाने की यह कोशिश आपके भविष्य के बजट और मानसिक शांति पर भारी पड़ सकती है? सोशल मीडिया पर एक आर्किटेक्ट का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उन्होंने घर बनाने वालों को इस आम मगर गंभीर गलती से बचने की चेतावनी दी है।

दीवार के अंदर पाइप छिपाना क्यों है खतरनाक?

अक्सर लोग मॉडर्न लुक के चक्कर में AC के कॉपर पाइप और ड्रेन लाइन को दीवार के भीतर फिट करवा देते हैं। आर्किटेक्ट के अनुसार, यह तरीका शुरुआत में तो अच्छा लगता है, लेकिन समय बीतने के साथ बड़ी मुसीबत बन सकता है। अगर समय के साथ पाइप में कोई रिसाव या ब्लॉकेज आती है, तो उसे ठीक करने का कोई आसान तरीका नहीं होता। पाइप तक पहुंचने के लिए आपको पूरी दीवार तोड़नी पड़ेगी। इससे न केवल मरम्मत का खर्च बढ़ता है, बल्कि घर में धूल-मिट्टी, दोबारा प्लास्टर और पेंटिंग का झंझट भी खड़ा हो जाता है।

 

आर्किटेक्ट का स्मार्ट समाधान

दीवार तोड़ने की नौबत न आए, इसके लिए वीडियो में एक बहुत ही प्रैक्टिकल सुझाव दिया गया है। आर्किटेक्ट ने सलाह दी है कि पाइप्स को दीवार के अंदर डालने के बजाय एक एक्सेसिबल पेलमेट या फॉल्स बॉक्स बनाना चाहिए। इसे बनाने के लिए 19 mm प्लाईवुड का उपयोग किया जा सकता है। इसकी ऊंचाई लगभग 18–19 इंच और गहराई 6 इंच (डबल पर्दों के लिए 8 इंच) रखी जा सकती है। पाइप्स को इस बॉक्स के अंदर से गुजारें और सामने जिप्सम बोर्ड लगाकर पुट्टी और पेंट कर दें। इससे यह बॉक्स छत और दीवार का हिस्सा ही नजर आता है।

क्या है लोगों की राय?

इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां कुछ लोग इस आइडिया को भविष्य के मेंटेनेंस के लिए बेहतरीन मान रहे हैं, वहीं कुछ ने सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर इस बॉक्स का इंसुलेशन ठीक न हो, तो AC चलने पर वाइब्रेशन की आवाज आ सकती है। साथ ही, कुछ लोगों ने लकड़ी में नमी के कारण फंगस लगने की चिंता भी जताई है।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका