RADA
tips and trick

बिना इंटरनेट के भी UPI पेमेंट करने के आसान और कारगर तरीके के बारे में जानते हैं आप?

UPI Payment Without Internet: देश के मेट्रो शहर हों या कस्बे, खरीदारी से लेकर मोबाइल रिचार्ज तक, ऑनलाइन पेमेंट ने हमारे लिए सब कुछ आसान बना दिया है। हम न केवल इस पर निर्भर हैं, बल्कि ज्यादातर ऑनलाइन पेमेंट पर ही भरोसा करते हैं। ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज में प्रगति के साथ पैसों का ट्रांजेक्शन हमारे लिए बेहद आसान हो गया है। अब हम ज्यादातर ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज पर ही निर्भर हैं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Google Pay, Paytm, BHIM जैसे ऐप्स ऑनलाइन पैसों के लेन-देन के कुछ बेहतरीन उदाहरण हैं। हालांकि, कई बार ऐसा होता है जब हमारा इंटरनेट काम नहीं करता और हमें कोई जरूरी पेमेंट करना होता है। ऐसी स्थिति में, हमारे पास कैश पैसे खर्च करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचता। और तो और कई बार हमारे पास कैश पैसे भी नहीं होते तो क्या किया जा सकता है?

ऐसी स्थिति में, NPCI की ऑफलाइन पेमेंट सर्विस आपके बेहद काम आ सकती है। यह सेवा साल 2022 में शुरू हुई थी और तब से इसने उन लोगों के लिए ऑनलाइन पैसों का लेन-देन आसान बना दिया है जो खराब या बिना इंटरनेट सर्विस वाले क्षेत्रों में रहते हैं लेकिन अभी भी कई लोग इस सर्विस के बारे में जानते नहीं हैं तो आज आप जान लीजिए-

यहां हम जानेंगे कि आप इंटरनेट के बिना भी ऑफलाइन भुगतान कैसे कर सकते हैं। इस स्टेप-बाई-स्टेप गाइड को देखें-

स्टेप 1: ऑफलाइन पेमेंट करने का पहला स्टेप है अपने स्मार्टफोन से USSD कोड *99# डायल करना।

स्टेप 2: अब आपकी स्क्रीन पर ‘ओके’ का ऑप्शन और Welcome to *99#. लिखा हुआ दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना है।

स्टेप 3: अब आपकी स्क्रीन पर कई ऑप्शन दिखाई देंगे, लेकिन आपको सेंड मनी चुनना है।

स्टेप 4: अब मोबाइल नंबर का ऑप्शन चुनें।

स्टेप 5: उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर दर्ज करें जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं।

स्टेप 6: आपकी स्क्रीन पर उस व्यक्ति का नाम दिखाई देगा जिसे आप ऑनलाइन पैसे भेजना चाहते हैं।

स्टेप 7: इसके बाद, रकम दर्ज करें और अपना UPI पिन डालें।

स्टेप 8: इसके बाद आपके खाते से रकम कट जाएगी और जिसे आप ऑनलाइन पैसे भेजना चाहते हैं, उसके पास पैसे चले जाएंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका