पंजाब
Trending

पुलिस वाहन ट्राले के पीछे से टकराया, एएसआई की मौत व चार पुलिसकर्मी घायल

चंडीगढ़ । पंजाब के बठिंडा में मंगलवार को पुलिस की गाड़ी तथा ट्राले के बीच भिड़ंत में एक एएसआई की मौत हो गई है। जबकि इंस्पेक्टर समेत चार पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं। घायलों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

बताया गया कि श्री मुक्तसर साहिब पुलिस की जिप्सी पटियाला से लौट रही थी। पुलिस कार एएसआई जालंधर सिंह चला रहे थे।मंगलवार की सुबह तड़के रामपुरा बठिंडा के पास पुलिस की गाड़ी एक ट्रॉले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस की गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में गाड़ी चला रहे एएसआई जालंधर सिंह की मौत हो गई। जबकि पिछली सीट पर बैठे इंस्पेक्टर समेत तीन अन्य पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों कीे मदद से पुलिस ने घायल इंस्पेक्टर राजदीप सिंह, हवलदार मनप्रीत सिंह, जगरूप सिंह, कुलजीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्राला मालिक ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उनका ट्राला बरनाला की तरफ से आ रहा था। पीछे से पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper