RADA
उत्तराखण्ड
Trending

हरियाणा के डॉ. सोमवीर बाली विधानसभा सदस्य के रूप में दूसरी बार निर्वाचित, संतों ने दी शुभकामनाएं

भारत और बाली की सांस्कृतिक विरासत विश्व भर में ऐतिहासिकः ऋषिश्वरानंद

हरिद्वार । हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जाखला गांव के मूल निवासी डॉ सोमवीर को दूसरी बार बाली विधान सभा के सदस्य के रूप में चुने जाने के बाद शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात  श्री चेतन ज्योति आश्रम के अध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने उन्हें एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं प्रदान की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वामी ऋषिश्वरानंद महाराज ने कहा कि डॉ सोमवीर के बाली विधानसभा सदस्य के रूप में दोबारा चुने जाने से इंडोनेशिया में भारतीय सांस्कृतिक विरासत का पुनरुद्धार होगा। साथ ही भारत एवं इंडोनेशिया के रिश्ताें में मजबूती आएगी। हरियाणा सहित पूरे भारतवर्ष के लिए यह गौरव का विषय है।
युवा भारत साधु समाज के अध्यक्ष महंत शिवम् महाराज ने बताया कि डॉ सोमवीर का हरिद्वार श्री चेतन ज्योति आश्रम से विशेष लगाव है। धार्मिक यात्रा के दौरान कई बार वह श्री चेतन ज्योति आश्रम में रह चुके हैं। विधानसभा सदस्य के रूप में वह भारतीय संस्कृति एवं भारतीयों के प्रति इंडोनेशिया के दृष्टिकोण को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। हम सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। डॉ सोमवीर ने इंडोनेशिया के रामायण में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के जखाला गांव के मूल निवासी सोमवीर वर्ष 2009 में इंडोनेशिया के नागरिक के रूप में बस गए। राजनीतिक क्षेत्र में अपना रास्ता बनाने से पहले बाली के उदयन विश्वविद्यालय में एक विद्वान और कला संकाय के रूप में एक शानदार करियर बनाया। वर्ष 2019 में पहली बार बुलेलेंग निर्वाचन क्षेत्र बाली से विधायक चुने गए और हाल ही में दूसरी बार फिर से बाली विधान सभा के लिए विधायक चुने गए। उन्होंने 10 से अधिक किताबें लिखी हैं और एक योग विशेषज्ञ के रूप में भी लोकप्रिय हैं।
उन्होंने भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बाली (इंडोनेशिया) यात्रा के दौरान उनके दुभाषिया अनुवादक के रूप में भी काम किया है। डॉ सोमवीर नैसडेम पार्टी इंडोनेशिया के सदस्य हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका