
छत्तीसगढ़
नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग को जामा मस्जिद ने लगातार प्रयास करने पर सीरत मैदान की बकाया राशि 515911 रू. का धनादेश से किया भुगतान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती कृष्णा खटीक, उपायुक्त राजस्व श्रीमती जागृति साहू और जोन 4 जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग की टीम द्वारा सहायक राजस्व अधिकारी श्री अमरनाथ साहू के नेतृत्व में रायपुर नगर पालिक निगम के हित में लगातार प्रयास करने पर आज जामा मस्जिद ने सीरत मैदान की बकाया राशि का नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग को 515911 रू. के धनादेश के रूप में भुगतान कर दिया.


