छत्तीसगढ़

चौथी रेल लाइन कार्य के चलते मोहभट्टा रेलवे समपार फाटक 04 एवं 05 नवंबर को रहेगा बंद

सड़क वाहनों का आवागमन निर्धारित अवधि तक रहेगा प्रतिबंधित

रायपुर- 30 अक्टूबर, 2026 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत दाधापारा–बिल्हा रेलखंड में रेलवे समपार क्रमांक 372 (कि.मी. 732/9-11), मोहभट्टा गेट पर चौथी रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है। इस आवश्यक कार्य के चलते उक्त रेलवे समपार फाटक से सड़क वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल

दिनांक 04 नवंबर 2026, बुधवार को रात्रि 10:00 बजे से 05 नवंबर 2026, गुरुवार को सुबह 04:00 बजे तक उक्त समपार फाटक बंद रहेगा। अतः आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि निर्धारित अवधि में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को शीघ्र मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिए निर्देश

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper