RADA
देश-विदेश
Trending

चंद्र ग्रहण के चलते राम मंदिर सहित सभी मठ-मंदिरों के कपाट बंद

अयोध्या । उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयाेध्या में चन्द्र ग्रहण के चलते प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी समेत सभी मठ-मंदिर के कपाट रविवार को दोपहर की आरती करने के बाद बंद कर दिए गए हैं,। चंद्र ग्रहण के बाद सोमवार को प्रातः काल पुनः मंदिर के कपाट खुलेंगे और आरती, पूजा के बाद भक्ताें के दर्शन क्रम शुरू होगा। यह जानकारी श्रीरामजन्म भूमि ट्रस्ट ने दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज रविवार काे इस साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत सहित विश्व के कई देशों में दिखाई देगा। ज्योतिष और खगोल विज्ञान दोनों दृष्टिकोण से यह खास माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार, चंद्र ग्रहण का आरंभ रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा। इसका मध्य काल रात 11 बजकर 41 मिनट पर रहेगा और समाप्ति रात 1 बजकर 27 मिनट पर होगी। इस तरह यह ग्रहण कुल मिलाकर करीब 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। सूतक काल दोपहर 12 बजकर 58 मिनट से प्रारंभ हो गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार का शुभ कार्य, यात्रा, धार्मिक आयोजन या भोजन बनाना वर्जित माना जाता है। सूतक काल में सभी मंदिरों के पट भी बंद हो जाते हैं।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका