छत्तीसगढ़

दुर्ग-हटिया-दुर्ग एवं शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सुविधा 

रायपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली 02 जोड़ी गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है |

नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा रायपुर नगर निगम में अभियंताओं को दी गयी नवीन पदस्थापना

विवरण इस प्रकार है –

👉 गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दिनांक 11 अगस्त 2026 को तथा गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में दिनांक 12 अगस्त 2026 को उपलब्ध रहेगी |

👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा दिनांक 08 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में दिनांक 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेगी |

नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा रायपुर नगर निगम में अभियंताओं को दी गयी नवीन पदस्थापना

इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button