RADA
छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल में उरकुरा स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग चेकिंग के दौरान 177 यात्री बिना टिकट पकड़ाये, कुल 185 मामलों को दर्ज किया गया।

रायपुर -रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर उरकुरा रेलवे स्टेशन पर एम्बुश टिकट चेकिंग चेकिंग अभियान दिनांक 20 फरवरी, 2026 को सुबह 08.00 बजे से 13.00 बजे तक चलाया गया जिसमें लोकल पैसेंजर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 177 यात्री पकड़े गए, अनियमित टिकट का 01 यात्री, धूम्रपान करते 01 यात्री, अधिक लगेज का 01 यात्री और 05 यात्री जो फाइन नहीं दे पाए उन्हें रेलवे सुरक्षा बल को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया गया है। इस एंबुश टिकट चेकिंग अभियान में कुल 185 मामलों को दर्ज किया गया। इस टिकट चेकिंग अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ, सहित कुल 20 स्टाफ ने उरकुरा स्टेशन पर लोकल ट्रेनों की एंबुश टिकट चेकिंग जांच की गई ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टिकट चेकिंग के समय बिना टिकट के यात्री अफरा-तफरी मचा कर इधर-उधर भागने लगे जिन्हें वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग स्टाफ में तत्परता दिखाते हुए टिकट जांच की इस टिकट जांच का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था ।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है की टिकट चेकिंग के दौरान रेलवे ट्रैक पर ना भागे सुरक्षा संरक्षा का ध्यान रखें ताकि निर्बाध रेल परिचालन के साथ-साथ किसी तरह की जान माल की हानि ना हो। रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें एवं टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका