RADA
छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में लगातार जारी सीलबंदी कार्यवाही के दौरान सम्बंधित 2 बड़े बकायादारों ने 1073000/- रू. की बकाया राशि का नगर निगम को तत्काल किया भुगतान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

1338092 रूपये के बड़े बकायादार शेख यशीन भनपुरी के सम्बंधित प्रतिष्ठान को बकाया अदा नहीं करने पर निगम जोन 1 राजस्व विभाग ने तत्काल किया सीलबंद

जोन 1 राजस्व विभाग ने लगभग 1 करोड़ रूपये के 20 बड़े बकायादारों के प्रतिष्ठानों में अंतिम सूचना नोटिस चस्पा की और तत्काल सम्पूर्ण बकाया अदा नहीं करने पर प्रतिष्ठानों को सीलबंद करने की कड़ी चेतावनी दी

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 के राजस्व विभाग की टीम द्वारा बड़े बकायदारों पर लगातार अभियानपूर्वक कार्रवाई जारी रखते हुए आज पुनः सीलबंदी की कार्यवाही की गयी है.
सीलबंद कार्यवाही के दौरान स्थल पर ही नगर निगम रायपुर के सम्बंधित 2 बड़े बकायादारों द्वारा तत्काल 1073000/- के बकाये की राशि का भुगतान कर दिया गया.
अभियान के दौरान नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग के अन्य एक बकायादार शेख यशीन भनपुरी के सम्बंधित प्रतिष्ठान को 1338092/- का बकाया होने और बकाया राशि अदा नहीं किये जाने के कारण तत्काल सीलबंदी की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गयी है | एवं आज नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग की टीम द्वारा लगभग 20 बड़े बकायादारों, जिन पर नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग का कुल बकाया लगभग 1 करोड़ रूपये का है, उन सम्बंधित सभी बड़े बकायादारों के सम्बंधित प्रतिष्ठानों मे नियमानुसार प्रकिया के अंतर्गत अंतिम सूचना नोटिस अभियान चलाकर चस्पा करने की कार्रवाई की गयी है और सम्पूर्ण बकाया राशि तत्काल नगर निगम जोन 1 राजस्व विभाग को अदा नहीं किये जाने पर सम्बंधित सभी 20 बकायादारों को बकाया राजस्व वसूली नियमानुसार सख्तीपूर्वक करने हेतु उनके सम्बंधित बकायादार प्रतिष्ठानों को सीलबंद करने की कड़ी कार्रवाई करने की स्पष्ट चेतावनी दी गयी है.

नगर निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की आज की सीलबंदी कार्यवाही में जोन 1 कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर की अगुवाई में कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक राजस्व अधिकारी श्री मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक श्री आशीष शर्मा, श्री संतोष साहू और सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद छेदइया की सम्बंधित स्थलों पर उपस्थिति रही.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका