छत्तीसगढ़
Trending

द्वारिका का सपना हुआ साकार, पक्का घर बनने से परिवार में आई खुशियां

रायपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब और बेघर परिवारों को सिर पर छत मिल रही है। ऐसे लोगों का सपना साकार हो रहा है जो पक्के घर की सिर्फ कल्पना ही कर सकते थे। जिला मुख्यालय कांकेर से लगे ग्राम दसपुर के  द्वारिका रजक इन्हीं में से एक हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने परिवार के लिए एक नए मकान का सपना साकार किया है। वे ग्राम सरंगपाल में कपड़ा प्रेस की दुकान चलाते हैं। उसकी पत्नी रोजी-मजदूरी करती है और बेटा राज मिस्त्री का काम करते हुए अपने परिवार के साथ अब पक्के मकान में निवास कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छिपा रहा है? जाने घरेलु उपाय – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : रामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना

द्वारिका रजक पुराने दिनों को याद कर बताते हैं कि पहले वे कच्चे मकान में रहते थे। बारिश के दिनों में अक्सर पानी टपकने और जमीन में सीलन आने के साथ जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता था। प्रधानमंत्री आवास योजना से राशि मिलने से अब अपने लिए एक नया, पक्का और सुरक्षित मकान बना लिया है। इस नए मकान में उसका परिवार हंसी-खुशी जीवन बिता रहा है। श्री रजक ने अपने नए आशियाने के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उसका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से उसे न केवल मकान मिला, बल्कि परिवार की खुशियां भी बढ़ी है। यह योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान है, जो उन्हें पक्का छत और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें : सेबी बोर्ड मीटिंग 30 सितंबर को 

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मासूमों पर आसमानी कहर  गाज गिरने से 6 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper