छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर के कई इलाकों में 26 को नहीं आएगा पानी, निगम ने बताई वजह

 रायपुर । रायपुर नगर पालिक निगम के कार्यपलन अभियंता ( फिल्टरप्लांट ) शरद ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि छ.ग. राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित द्वारा 33 लाईन विस्तार एवं आवश्यक सुधार कार्य हेतु फिल्टरप्लांट फीडर में 26 सितम्बर को के.व्ही. इंटेकवेल आउटगोईंग एवं 11 केवी. फिल्टर प्लांट फीडर में 26 सितम्बर 2024 को लाईन विस्तार एवं आवश्यक सुधार कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

जिसके कारण 33 के.व्ही. लाईन इंटेकवेल एवं 11 केव्ही. फिल्टर प्लांट फीडर में विद्युत प्रवाह 26 सितम्बर 2024 को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक बंद रहेगा । जिसके कारण 47.5 एम.एल.डी. प्लांट, 80 एम.एल.डी. पुराना, 80 एम.एल.डी. नया एवं 150 एम.एल.डी. से भरने वाली सभी टंकियों में दिनांक 26 सितम्बर 2024 गुरूवार को सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित रहेगी। उपरोक्त के अलावा शहर में स्थित अन्य जलागारो एवं पावर पंपो से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper