भीगे हुए बादाम खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे
नई दिल्ली। भीगे हुए बादाम काे खाने से हमारे सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट एक मुट्ठी बादाम भिगोकर खाय जाए जो जीवन भर तंदरुस्त बने रहेंगे। बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज होगा राज्योत्सव के कार्यक्रमों का शुभारंभ
इसके साथ ही त्वचा को चमकदार बनाते हैं और मेमोरी पॉवर को भी बढ़ाते हैं। भीगे हुए बादाम पेट के लिए भी लाभकारी होते हैं। क्योंकि इनमें मौजूद फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाता है। रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।
ये खबर भी पढ़ें : भारत की इन जगहों के नाम सुनपर पीट लेंगे माथा – Pratidin Rajdhani
ऐसे में हर किसी को रोजाना एक मुट्ठी भीगे हुए बादाम को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आप अपने स्वास्थ्य में गजब का सुधार देख सकते हैं। आज हम आपको भीगे हुए बादाम खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं विस्तार से-
ये खबर भी पढ़ें : मेकाहारा हस्पताल में लगी आग कांच तोड़कर मरीज को निकाला बाहर
ब्लड शुगर लेवल रहे कंट्रोल
डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों के लिए बादाम खाना काफी फायदेमंद साबित हाे सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। बादाम का ग्लाइसिमिक इंडेक्स कम होता है और इसमें फाइबर भी होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। इसलिए सुबह भीगे हुए बादाम खाना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल से 170 Km दूर है इतनी शानदार जगह – Pratidin Rajdhani
डाइजेशन में करे सुधार
नियमित रूप से भीगे हुए बादाम काे खाने से डाइजेशन दुरुस्त होता है। इसकाे खाने से पेट अच्छे से साफ होता है। साथ ही ब्लोटिंग, पेट में गैस व दर्द, अपच की समस्या जैसे जोखिमों से बचा जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें : विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने शेयर की खास तस्वीर
वजन भी बढ़ने से रोके
बादाम में काफी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद है। फाइबर आपके पेट को काफी समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। ओवर ईटिंग से भी बचा जा सकता है। पानी में भीग जाने की वजह से ये नरम हो जाते हैं, जिन्हें खाने में आसानी होती है। इसकी वजह से ये आसानी से पच भी जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा जीरा , बस इस तरह करें डाइट में शामिल
खूबसूरत बनाने में मददगार
बादाम में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये फ्री रेडिकल डैमेज को कम करते हैं, जिससे रिंकल्स और फाइन लाइन्स की समस्या कम होती है। इसके अलावा भीगे हुए बादाम खाने से बालों को भी पोषण मिलता है। क्योंकि इनमें बायोटीन होता है, जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : बच्चों को जरूर सिखाएं ये 10 जरूरी बातें
दिमाग को रखे दुरुस्त
भीगे हुए बादाम खाने के अनगिनत फायदे हैं। बादाम को खाना आपके पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए कारगर है। बादाम में मौजूद विटामिन-ई दिमागी स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं। आपकी मेमोरी पॉवर भी स्ट्रॉन्ग होती है।
ये खबर भी पढ़ें : मेकाहारा हस्पताल में लगी आग कांच तोड़कर मरीज को निकाला बाहर
5 Comments